Maa Gayatri Chalisa In Sanskrit

॥ Mata Gayatri Chalisa Sanskrit Lyrics ॥

माँ गायत्री चालीसा

ह्रीं श्रीं क्लीं मेधा प्रभा जीवन ज्योति प्रचंड ॥
शांति कांति जागृत प्रगति रचना शक्ति अखंड ॥ 1 ॥

जगत जननी मंगल करनि गायत्री सुखधाम ।
प्रणवों सावित्री स्वधा स्वाहा पूरन काम ॥ २ ॥

भूर्भुवः स्वः ॐ युत जननी ।
गायत्री नित कलिमल दहनी ॥ 3 ॥

अक्षर चौबीस परम पुनीता ।
इनमें बसें शास्त्र श्रुति गीता ॥ 4 ॥

शाश्वत सतोगुणी सत रूपा ।
सत्य सनातन सुधा अनूपा ॥ 5 ॥

हंसारूढ श्वेतांबर धारी ।
स्वर्ण कांति शुचि गगन-बिहारी ॥ 6 ॥

पुस्तक पुष्प कमंडलु माला ।
शुभ्र वर्ण तनु नयन विशाला ॥ 7 ॥

ध्यान धरत पुलकित हित होई ।
सुख उपजत दुख दुर्मति खोई ॥ 8 ॥

कामधेनु तुम सुर तरु छाया ।
निराकार की अद्भुत माया ॥ 9 ॥

तुम्हरी शरण गहै जो कोई ।
तरै सकल संकट सों सोई ॥ 10 ॥

सरस्वती लक्ष्मी तुम काली ।
दिपै तुम्हारी ज्योति निराली ॥ 11 ॥

तुम्हरी महिमा पार न पावैं ।
जो शारद शत मुख गुन गावैं ॥ 12 ॥

See Also  108 Names Of Swami Samarth In Sanskrit

चार वेद की मात पुनीता ।
तुम ब्रह्माणी गौरी सीता ॥ 13 ॥

महामंत्र जितने जग माहीं ।
कोउ गायत्री सम नाहीं ॥ 14 ॥

सुमिरत हिय में ज्ञान प्रकासै ।
आलस पाप अविद्या नासै ॥ 15 ॥

सृष्टि बीज जग जननि भवानी ।
कालरात्रि वरदा कल्याणी ॥ 16 ॥

ब्रह्मा विष्णु रुद्र सुर जेते ।
तुम सों पावें सुरता तेते ॥ 17 ॥

तुम भक्तन की भक्त तुम्हारे ।
जननिहिं पुत्र प्राण ते प्यारे ॥ 18 ॥

महिमा अपरम्पार तुम्हारी ।
जय जय जय त्रिपदा भयहारी ॥ 19 ॥

पूरित सकल ज्ञान विज्ञाना ।
तुम सम अधिक न जगमें आना ॥ 20 ॥

तुमहिं जानि कछु रहै न शेषा ।
तुमहिं पाय कछु रहै न क्लेसा ॥ 21 ॥

जानत तुमहिं तुमहिं व्है जाई ।
पारस परसि कुधातु सुहाई ॥ 22 ॥

तुम्हरी शक्ति दिपै सब ठाई ।
माता तुम सब ठौर समाई ॥ 23 ॥

ग्रह नक्षत्र ब्रह्मांड घनेरे ।
सब गतिवान तुम्हारे प्रेरे ॥ 24 ॥

See Also  Shivastotra By Kalki Avatar In Sanskrit

सकल सृष्टि की प्राण विधाता ।
पालक पोषक नाशक त्राता ॥ 25 ॥

मातेश्वरी दया व्रत धारी ।
तुम सन तरे पातकी भारी ॥ 26 ॥

जापर कृपा तुम्हारी होई ।
तापर कृपा करें सब कोई ॥ 27 ॥

मंद बुद्धि ते बुधि बल पावें ।
रोगी रोग रहित हो जावें ॥ 28 ॥

दरिद्र मिटै कटै सब पीरा ।
नाशै दुख हरै भव भीरा ॥ 29 ॥

गृह क्लेश चित चिंता भारी ।
नासै गायत्री भय हारी ॥ 30 ॥

संतति हीन सुसंतति पावें ।
सुख संपति युत मोद मनावें ॥ 31 ॥

भूत पिशाच सबै भय खावें ।
यम के दूत निकट नहिं आवें ॥ 32 ॥

जो सधवा सुमिरें चित लाई ।
अछत सुहाग सदा सुखदाई ॥ 33 ॥

घर वर सुख प्रद लहैं कुमारी ।
विधवा रहें सत्य व्रत धारी ॥ 34 ॥

जयति जयति जगदंब भवानी ।
तुम सम ओर दयालु न दानी ॥ 35 ॥

See Also  Shyama Deva Ashtottara Shatanama Stotram In Sanskrit

जो सतगुरु सो दीक्षा पावे ।
सो साधन को सफल बनावे ॥ 36 ॥

सुमिरन करे सुरूचि बडभागी ।
लहै मनोरथ गृही विरागी ॥ 37 ॥

अष्ट सिद्धि नवनिधि की दाता ।
सब समर्थ गायत्री माता ॥ 38 ॥

ऋषि मुनि यती तपस्वी योगी ।
आरत अर्थी चिंतित भोगी ॥ 39 ॥

जो जो शरण तुम्हारी आवें ।
सो सो मन वांछित फल पावें ॥ 40 ॥

बल बुधि विद्या शील स्वभाउ ।
धन वैभव यश तेज उछाउ ॥ 41 ॥

सकल बढें उपजें सुख नाना ।
जे यह पाठ करै धरि ध्याना ॥ 42 ॥

यह चालीसा भक्ति युत पाठ करै जो कोई ।
तापर कृपा प्रसन्नता गायत्री की होय ॥ 43 ॥

– Chant Stotra in Other Languages –

Gayatri Devi Chalisa Lyrics in English » Bengali » Gujarati » Kannada » Malayalam » Odia » Telugu  » Tamil