Sri Balaji Aarthi In Sanskrit

॥ Balaji Aarti Sanskrit Lyrics ॥

ॐ जय हनुमत वीरा स्वामी जय हनुमत वीरा
संकट मोचन स्वामी तुम हो रनधीरा ॥ॐ जय ॥

पवन पुत्र अंजनी सूत महिमा अति भारी
दुःख दरिद्र मिटाओ संकट सब हारी ॥ॐ जय ॥

बाल समय में तुमने रवि को भक्ष लियो
देवन स्तुति किन्ही तुरतहिं छोड़ दियो ॥ॐ जय ॥

कपि सुग्रीव राम संग मैत्री करवाई
अभिमानी बलि मेटयो कीर्ति रही छाई ॥ॐ जय ॥

जारि लंक सिय-सुधि ले आए, वानर हर्षाये
कारज कठिन सुधारे, रघुबर मन भाये ॥ॐ जय ॥

शक्ति लगी लक्ष्मण को, भारी सोच भयो
लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो ॥ॐ जय ॥

रामहि ले अहिरावण, जब पाताल गयो
ताहि मारी प्रभु लाय, जय जयकार भयो ॥ॐ जय ॥

राजत मेहंदीपुर में, दर्शन सुखकारी
मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी ॥ॐ जय ॥

श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे
कहत इन्द्र हर्षित मनवांछित फल पावे ॥ॐ जय ॥

See Also  Vinaro Bhagyamu Vishnu Katha In Sanskrit

– Chant Stotra in Other Languages –

Sri Anjaneya Stotram » Sri Balaji Aarthi in English